मुंबई, 29 सितंबर। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने नवरात्रि के पर्व को "खुद को खोजने का अवसर" बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर माता की चौकी का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने इस पर्व के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में, तमन्ना माता रानी की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। वह माता की चौकी के सामने मेहंदी लगाते हुए, नाचते हुए और प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "नवरात्रि केवल भक्ति की नौ रातें नहीं हैं, बल्कि यह खुद में लौटने और खुद को खोजने के नौ अवसर भी हैं। हर शाम हमें याद दिलाती है कि देवी केवल मंदिरों या त्योहारों में नहीं, बल्कि हमारी हर सांस में विद्यमान हैं।"
तमन्ना ने आगे कहा, "दुर्गा हमें उन चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देती हैं, जिनसे हम भागते हैं। लक्ष्मी हमें प्रचुरता को अपनाने की शिक्षा देती हैं, न केवल धन की, बल्कि प्रेम, करुणा और अवसरों की भी। सरस्वती हमें सत्य बोलने और अनिश्चितता में समझदारी से निर्णय लेने की स्पष्टता प्रदान करती हैं। काली उन भय, आदतों और पुरानी कहानियों को समाप्त कर देती हैं, जो हमें सीमित करती हैं।"
‘स्त्री-2’ की अभिनेत्री ने यह भी कहा, "जब हम मां के प्रति समर्पित हो जाते हैं, तो हम जीवन में चमत्कारों की प्रतीक्षा करना बंद कर देते हैं और उन्हें अपने कार्यों में खोजने लगते हैं। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि हम कितने अनुष्ठान करते हैं, बल्कि यह है कि उन नौ रातों को हमें अपने आप को देखने के तरीके को फिर से लिखने का अवसर दें। इस नवरात्रि, हर दीया न केवल उस देवी के लिए जलाएं, जिसे आप पूजते हैं, बल्कि उस देवी के लिए भी, जो आप पहले से ही हैं। समर्पण करते रहें और आगे बढ़ते रहें।"
उन्होंने अपने फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी हैं।
काम के मोर्चे पर, तमन्ना भाटिया हाल ही में डायना पेंटी के साथ वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' में नजर आईं। इस सीरीज में जावेद जाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफी मोतीवाला और रणविजय सिंह जैसे सितारे भी शामिल हैं।
You may also like
मूंगफली सभी के लिए नहीं! जानें किन लोगों को हो सकता है नुकसान
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हम एक भी टूर्नामेंट नहीं हारे : सैयद किरमानी
शैंपू से लेकर दाल तक, अब ऑनलाइन चीजों के दाम पर सरकार की कड़ी नजर; अफसरों से मांगी रिपोर्ट!
विंध्याचल का अनोखा राम लेखन बैंक, जहां जमा होता है राम नाम रूपी धन
फैशन का काला सच: कोयले से बनते कपड़े, मज़दूरों की मजबूरी